सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक पकड़े गए

0
IMG-20260228-WA0022

• उस्लापुर ओवरब्रिज व मिनीमाता नगर में आर्म्स एक्ट के तहत केस

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 27 फरवरी 2026 को उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे यश छाबड़ा द्वारा लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत किए जाने और मिनीमाता नगर साई मंदिर के पास राहुल पुरी गोस्वामी द्वारा राहगीरों को चाकू लहराकर दहशत फैलाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आर्म्स एक्ट में आरोपी:
1. यश छाबड़ा (25), निवासी महामाया पार्क, मंगला
2. राहुल पुरी गोस्वामी (25), निवासी मिनीमाता नगर

सरप्राइज चेकिंग में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

शहर में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने उसी दिन सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। कुदुदंड, उस्लापुर और चाटापारा क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की गतिविधियां पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में शामिल व्यक्ति:
1. दीपक सूर्यवंशी (28), निवासी मंगला आजाद चौक
2. राज सूर्यवंशी (24), निवासी आजाद चौक मंगला
3. राजेश सूर्यवंशी (18), निवासी आजाद चौक मंगला
4. मोह. हसन (25), निवासी मसानगंज
5. सोमेश सारथी (26), निवासी ईमलीभाठा, थाना सरकण्डा
6. मोह. कमाल (29), निवासी लोफंदी, थाना कोनी
7. आशीष सोनी (18), निवासी उस्लापुर, थाना सकरी
8. डेनिश भार्गव (18), निवासी अटल आवास, थाना सकरी
9. शिब्बु केंवट (20), निवासी उस्लापुर, थाना सकरी
10. आदित्य लहरे (18), निवासी विनोचा कॉलोनी
11. मुलायम यादव (30), निवासी तालापारा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार दिखाकर भय फैलाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!