“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
• ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी पकड़े गए, एनडीपीएस एक्ट में जेल
बिलासपुर । सकरी थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए), 22(ए), 20(ए), 27 एवं 29 में की गई। पुलिस ने कुल ₹19,500 की संपत्ति बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मुखबिर सूचना पर घेराबंदी, रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हामिद अंसारी आसमा सिटी, मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹3,500) और एक मोबाइल जब्त किया गया।
साथियों तक पहुंची पुलिस, गांजा बरामद
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईशांत सिंह मंडलोई और अमन तिवारी के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर व गांजा खरीदकर बिलासपुर क्षेत्र में बिक्री करता था। बताए गए पते पर ईशांत मंडलोई के मकान (रामा लाइफ सिटी) की तलाशी लेने पर 25 ग्राम गांजा (कीमत ₹1,000), 4 चिलम और 2 लाइटर बरामद किए गए। किसी प्रकार का अवैध हथियार नहीं मिला। मौके पर अमन तिवारी को अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. हामिद अंसारी (33), निवासी तैयबा चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर
2. अमन तिवारी (24), निवासी अभिषेक नगर मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर
3. ईशांत सिंह मंडलोई (24), निवासी रामा लाइफ कॉलोनी, सकरी, जिला बिलासपुर
ईशांत मंडलोई पूर्व से अपराध क्रमांक 198/2026 (धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट व 185 एमवी एक्ट) में जेल में निरुद्ध है।
जब्ती का विवरण
840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर — ₹3,500
25 ग्राम गांजा — ₹1,000
2 मोबाइल फोन — ₹15,000
कुल कीमत: ₹19,500
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात पुलिस ने कही है। कार्रवाई में सकरी थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




