तेलीबांधा क्षेत्र में मारपीट का वीडियो वायरल, 7 आरोपी हिरासत में

0
IMG-20260227-WA1176

कैटरिंग के लेन–देन विवाद में नशे की हालत में हुआ था हंगामा

तेलीबांधा । थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी 2026 की रात हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में शामिल दोनों पक्ष कैटरिंग का कार्य करते हैं। लेन–देन को लेकर चल रहे विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग नशे की हालत में आपस में भिड़ गए और कॉलोनी परिसर में जमकर मारपीट की। इस दौरान किसी राहगीर द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे मामला सामने आया।

दोनों पक्षों के आरोपी हिरासत में

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को पकड़कर हिरासत में लिया है।

आरोपी पार्टी ‘A’

  • योगेश साहू (26), निवासी काशीराम नगर, कैटरिंग मैनेजर
  • रितेश साहू (25), निवासी काशीराम नगर, कैटरिंग मैनेजर

आरोपी पार्टी ‘B’

  • आशुतोष पांडे (26), मूल निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कैटरिंग कर्मी
  • सतबीर खींची (51), मूल निवासी राजस्थान, वर्तमान पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ा
  • मोह. तालिब (20), निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश), कैटरिंग कर्मी
  • संदीप यादव (20), मूल निवासी राजिम, वर्तमान पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कैटरिंग कर्मी
  • विवेक मिश्रा (27), निवासी कानपुर, कैटरिंग कर्मी

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस ने बताया कि घटना सार्वजनिक स्थल पर शांति भंग करने से जुड़ी है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!