युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई विरोध करने पर युवती व उसकी मां से की मारपीट, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

0
IMG-20260305-WA0482

रायगढ़। युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि उसी गांव का निवासी बृजेश मंहत (लगभग 27 वर्ष) उसके नहाने के दौरान नहानी घर में घुस गया और उसे नहाते हुए देखने लगा। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ हाथापाई करते हुए थप्पड़ मारा।

पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान पीड़िता के पिता भी वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। नव पदस्थ महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी बृजेश दास मंहत पिता सुकरीत दास मंहत (26 वर्ष) निवासी जूटमिल थाना क्षेत्र रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव तथा महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और हिंसा की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!