यूपीएससी में ऑल इंडिया 35वां रैंक लाकर वैभवी अग्रवाल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान

0
IMG-20260307-WA0990

रायपुर। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 35वां रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली वैभवी अग्रवाल को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने वैभवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि वैभवी अग्रवाल की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने वैभवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

NTPC World Environment Day

सम्मान समारोह के दौरान डीसीपी (नॉर्थ) मयंक गुर्जर, एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) डॉ. अर्चना झा सहित पुलिस कमिश्नरेट की टीम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!