रायपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई जारी, 18 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

0
IMG-20260307-WA1230

रायपुर। जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र से 2, थाना माना से 2, थाना खरोरा से 1, थाना तिल्दा-नेवरा से 5 तथा पुलिस चौकी सिलयारी क्षेत्र से 8 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 18 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

इसके अलावा थाना विधानसभा पुलिस ने आरोपी करन नौरंगे को अवैध चाकू रखने के मामले में धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं थाना खरोरा में दर्ज अपराध क्रमांक 124/26 में धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) बीएनएस के तहत आरोपी रूपेश उर्फ रूपु गेंडरे (25) निवासी ग्राम भेजरीडीह, वार्ड क्रमांक 9, थाना खरोरा को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे सघन अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे और असामाजिक तत्वों तथा अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!