इमलीभाठा में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, 848 ग्राम गांजा और नगदी बरामद

0
IMG-20260308-WA1274

बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 848 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपए बताई जा रही है, तथा 250 रुपए नगद जब्त किए हैं। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल और सीएसपी सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा पुलिस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी।

इस दौरान 7 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इमलीभाठा जोगी आवास के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के निर्देशन में उप निरीक्षक नारायण ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मीना सारथी (48 वर्ष), पति प्रकाश सारथी, निवासी इमलीभाठा जोगी आवास बंधवापारा, थाना सरकंडा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 848 ग्राम गांजा और बिक्री की 250 रुपए नगदी बरामद हुई।

पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!