छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20260318-WA0970

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

महिला से अश्लील हरकत के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल

बिलासपुर।
जिले के सीपत थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई रजनेश सिंह (पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में की गई।

खेत से लौटते समय की घटना

प्रार्थिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह अपने प्लाट से काम कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ व गाली-गलौज की।

तत्काल दर्ज हुआ मामला

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। महिला एवं बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस टीम ने आरोपी संतोष कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला अपराधों पर सख्ती जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!