बोतल से हमला कर 10 हजार की लूट, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए

0
IMG-20260319-WA0652

रायगढ़ । शहर में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने युवक पर बीयर की बोतल से हमला कर नकदी लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 3,500 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नितेश गुप्ता (28 वर्ष) निवासी ढिमरापुर ने 18 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 17 मार्च की रात करीब 8 बजे वह बड़े रामपुर स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान से बीयर खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी की डिक्की में बोतल रखते समय इंदिरानगर निवासी दो युवकों ने उससे विवाद शुरू कर दिया।

विवाद के दौरान आरोपी मीर हसमत अली उर्फ राजा (28 वर्ष) ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मोहम्मद अफसर (38 वर्ष) के साथ मिलकर उसकी स्कूटी की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे 10 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।

NTPC World Environment Day

मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 127/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) और 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए इंदिरानगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके पास से खर्च के बाद बची 3,500 रुपये की नकदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि लूटपाट और मारपीट जैसे अपराधों में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!