“ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा लिखते 3 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260320-WA0784(1)

रेलवे बंगलापारा व बेलादुला मरीन ड्राइव में संयुक्त रेड, फरार खाईवाल पुलिस रडार पर

रायगढ़। जिले में अवैध सट्टा और जुआ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

NTPC World Environment Day

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर भीड़ पुलिस को देखकर भाग निकली, लेकिन छबिराम धीवर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया। उसके पास से कैलकुलेटर, मोबाइल, सट्टा पट्टी के कागजात एवं 1000 रुपये नगद जब्त किए गए। साथ ही दीनदयाल साहू द्वारा लेन-देन में सहयोग करने की बात भी सामने आई।

वहीं, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलादुला मरीन ड्राइव में भी साइबर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मो. एजाज और राजेश देवांगन को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा। दोनों के पास से मोबाइल, सट्टा पट्टी और 710 रुपये नगद जब्त किए गए। पूछताछ में उन्होंने मधुबनपारा निवासी सट्टा खाईवाल सहनावाज मालिक उर्फ सानू के लिए काम करना स्वीकार किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य सट्टा संचालक पप्पू बरेठ, दीनदयाल साहू और सहनावाज मालिक फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!