बेमेतरा में कांग्रेस संगठन का विस्तार: मारो निवासी पुन्ह मोहन यादव बने ब्लॉक उपाध्यक्ष

0
IMG-20260401-WA0779

रिपोर्टर ✒️ विनय सिंह

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक विस्तार के तहत जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। Deepak Baij के अनुमोदन तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Ashish Chhabra की सहमति से नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नांदघाट, संबलपुर एवं नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी सूची जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत मारो (नांदघाट ब्लॉक) के सक्रिय कार्यकर्ता पुन्ह मोहन यादव को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

NTPC World Environment Day

स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुन्ह मोहन यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से की गई है। नई कार्यकारिणी से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने भी पुन्ह मोहन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!