आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, 2 सटोरिये गिरफ्तार

0
IMG-20260405-WA0940


ऑनलाइन सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नकदी व मोबाइल जब्त; सख्त कार्रवाई जारी

बिलासपुर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बिलासपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से नगदी रकम, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 448/26 के तहत धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल मैच (राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस) पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सौरभ पवार (उम्र 32 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा) और कमल पंजवानी (उम्र 30 वर्ष, निवासी चकरभाठा कैंप) को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 48 हजार 500 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन तथा एक एक्टिवा (क्रमांक CG-10 AJ-8770) जब्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सट्टे में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!