सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दोनों आदेशों को जोड़ा, 20 अप्रैल को संयुक्त सुनवाई तय

0
IMG-20260406-WA0788

• वरिष्ठ वकीलों कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी समेत चार अधिवक्ताओं ने रखा पक्ष; अमित जोगी ने जताया न्याय मिलने का भरोसा


नई दिल्ली/रायपुर । सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 25 मार्च 2026 और 2 अप्रैल 2026 को पारित दोनों आदेशों को एक साथ जोड़ते हुए 20 अप्रैल 2026 को संयुक्त सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है।

मामले की आज हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अमित अजीत जोगी की ओर से देश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रभावी ढंग से पक्ष प्रस्तुत किया। इनमें कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, विवेक तन्खा और सिद्धार्थ दवे शामिल रहे।

NTPC World Environment Day

सुनवाई के बाद अमित जोगी ने सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके साथ हुआ गंभीर अन्याय अब सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्य और न्याय की अंततः जीत होगी।

यह मामला प्रदेश की राजनीति और न्यायिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 20 अप्रैल को प्रस्तावित संयुक्त सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां इस प्रकरण में आगे की दिशा तय होने की संभावना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!