जनपद सदस्य शिवबाई नेताम द्वारा बच्चों को नि:शुल्क नवोदय विद्यालय पुस्तक वितरण

0
IMG_20260407_092700

रिपोर्टर ✒️ सूचित कुमार मरावी

करगीकला  ।  जनपद सदस्य झिंगटपुरमझगांव क्षेत्र की सक्रिय जनप्रतिनिधि शिवबाई नेताम द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उन्होंने 3री एवं 4थी कक्षा के विद्यार्थियों को नि:शुल्क नवोदय विद्यालय की तैयारी हेतु उपयोगी पुस्तकों का वितरण किया। इस अवसर पर गांव के छोटे-छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान शिवबाई नेताम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सही मार्गदर्शन और संसाधनों की। नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए यह पुस्तकें बच्चों के लिए अत्यंत सहायक साबित होंगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
इस पुस्तक वितरण कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!