सेतगंगा मंडल में भाजपा संगठन का विस्तार, हेतराम साहू बने ओबीसी मोर्चा महामंत्री
मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए सेतगंगा मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस क्रम में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता हेतराम साहू को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति मुंगेली विधायक पुन्नीलाल मोहले, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी तथा मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू के मार्गदर्शन में की गई है। संगठन ने हेतराम साहू की सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
हेतराम साहू लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सभापति तुलसीराम साहू के पुत्र हैं, जिससे उन्हें सामाजिक और राजनीतिक अनुभव का भी लाभ मिलता रहा है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक विस्तार मिलेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


