जांजगीर-चांपा में नई जिम्मेदारी: निवेदिता पाल ने संभाला प्रभारी पुलिस अधीक्षक का पदभार

0
IMG-20260406-WA1529

जांजगीर-चांपा । जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। निवेदिता पाल, सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक 48वीं आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में निवेदिता पाल को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था और ड्यूटी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर समन्वय और टीमवर्क पर जोर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे तथा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

नव पदस्थ प्रभारी एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!