रायपुर निगम की बड़ी कार्रवाई: टाटीबंध में 25 हजार वर्गफीट पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर लगाई रोक

0
IMG-20260406-WA1732

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जोन-8 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 21 शहीद भगत सिंह वार्ड अंतर्गत टाटीबंध स्थित किड्स जी स्कूल के पास लगभग 25 हजार वर्गफीट भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर निगम ने तत्काल रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-8 की टीम ने जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उपअभियंता लोचन चौहान सहित नगर निवेश विभाग की टीम मौजूद रही।

टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बनाई गई मुरूम सड़क को काटकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे प्लॉटिंग का कार्य तत्काल रुक गया। साथ ही मौके पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी तोड़ने की कार्रवाई की गई।

NTPC World Environment Day

निगम द्वारा स्थल पर अवैध प्लॉटिंग संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि पर राज्य शासन के अधिनियम के तहत अधिग्रहण की नियमानुसार प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!