बूथ सशक्तिकरण पर जोर, ओखर-जोंधरा में कांग्रेस की बैठक सम्पन्न।
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मस्तूरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के तत्वावधान में ओखर एवं जोंधरा मंडल में बूथ और पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना रहा। विधायक दिलीप लहरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि “बूथ की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है” और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू ने कहा कि मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन विस्तार में जुटने का आग्रह किया तथा शीघ्र ही सभी बूथ एवं पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन पूर्ण करने की बात कही।
बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनपद सदस्य उत्तर रात्रे, विष्णु केवट, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पैंकरा, साहिल मधुकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


