कोचिंग शिक्षक की शर्मनाक करतूत: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

0
02-18

बलरामपुर/वाड्रफनगर । सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी कोचिंग संचालक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर क्षेत्र में कोचिंग चलाने वाले शिक्षक संजय चक्रवर्ती ने 10वीं कक्षा की एक छात्रा को कोचिंग के अन्य बच्चों की छुट्टी होने के बाद अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां शिक्षक ने छात्रा के साथ गलत हरकत की।

बताया जा रहा है कि छात्रा द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह काफी डरी-सहमी रही। बाद में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

NTPC World Environment Day

मामले की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच जारी, कड़ी कार्रवाई के संकेत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी द्वारा इस तरह की हरकत पहले भी की गई है या नहीं।

घटना के बाद अभिभावकों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!