“नारी शक्ति का सम्मान – भारत के स्वाभिमान का अभिमान” महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी रैली व मंचीय कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी : शीलू साहू
बिलासपुर । भारत में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाले “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के दीक्षित सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मंचीय परिचर्चा के साथ स्कूटी रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करना रहा।
नारी जागरण का स्वर्णिम क्षण : कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारतीय इतिहास में नारी सम्मान और जागरण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति ने मिस कॉल अभियान के माध्यम से अपनी सहमति दर्ज कराई और हस्ताक्षर अभियान चलाकर विधेयक के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

स्कूटी रैली ने दिया जागरूकता का संदेश : कार्यक्रम के उपरांत निकाली गई स्कूटी रैली लाल बहादुर शास्त्री स्कूल दीक्षित सभा भवन से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए न्यू रिवर व्यू रोड स्थित अटल जी की प्रतिमा तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के माध्यम से महिलाओं ने समाज में जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति : कार्यक्रम में बिलासपुर नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम बिलासपुर मंच में *श्रीमती पूजा विधानी महापौर बिलासपुर नगर निगम श्रीमती हर्षिता पांडे पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष एवं श्रीमती शीलू साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्नेहलता शर्मा पूर्व पार्षद एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गायत्री साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ग्रामीण श्रीमती वंदना उनके व्यावसायिक डॉ कविता पुजारा श्रीमती लता राठौर समाज सेविका श्रीमती विनीता भावनानी ब्रम्हा कुमारी आश्रम ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, डीएसपी नूपुर उपाध्याय, डीएसपी मंजुलता उपस्थिति रहीसहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा वंदना उइके, नागेश्वरी साहू, मधुलिका सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एकजुटता : कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाएं अब केवल सहभागी नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रणी शक्ति हैं। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

