NTPC World Environment Day

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मुंगेली का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया मान

0
Screenshot_20260417_083313

मुंगेली । कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों ने शानदार अंक अर्जित कर “सबके लिए शिक्षा” के आदर्श को सार्थक करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश की है।

टॉपर्स ने दिखाई प्रतिभा
विद्यालय की छात्रा अंजनी ठाकुर ने 96.6 प्रतिशत (483/500) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अमृतेश उपाध्याय ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं भार्गवी ठाकुर ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसके अतिरिक्त अभिषेक भोजवानी (95%), युवराज सिंह क्षत्री (94.6%), निधि रानी कोशले (93.4%), ख्याति साहू (92.6%), टीया लेडवानी (92.4%), इशिता उपाध्याय (91%) एवं मौली जैन (91%) सहित कुल 10 मेधावी विद्यार्थियों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विद्यालय के टॉपर्स ने अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान जैसे सभी प्रमुख विषयों में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी सर्वांगीण प्रतिभा का परिचय दिया। यह परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

प्रबंधन एवं प्राचार्य ने दी बधाई
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. जी. एस. पटनायक ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य शुभेंदु मंडल ने भी सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है।

संस्था के निदेशक लेखा पटनायक एवं दिव्या पटनायक ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान
“Education for All” के ध्येय वाक्य के साथ स्थापित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली क्षेत्र का एक अग्रणी शिक्षण संस्थान है, जो आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है।

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम ने न केवल संस्था की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!