आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर पूजन एवं प्रसाद वितरण 21 अप्रैल को

0
IMG_20260417_083138_954

मुंगेली। समस्त गोस्वामी समाज मुंगेली द्वारा आदि गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर 21 अप्रैल (मंगलवार) को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे नुक्कड़ रेस्टोरेंट परिसर में किया जाएगा।

आयोजन के तहत मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों, विशेषकर महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आदि गुरु शंकराचार्य के आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए चंद्रहास गोस्वामी ने बताया कि यह आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने एवं गुरु परंपरा के महत्व को स्मरण करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

NTPC World Environment Day

इस आयोजन में अजय भारती (कार्यवाहक अध्यक्ष), भरत गिरी (पूर्व अध्यक्ष), चंद्रहास गोस्वामी (पूर्व सचिव), प्रीतम पुरी (पूर्व उपाध्यक्ष), लीलागर पुरी (पूर्व संगठन मंत्री), पप्पू पुरी (पूर्व मीडिया प्रभारी) तथा तामेश्वर पुरी (सह संगठन मंत्री) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

आयोजकों ने सभी सामाजिक बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!