जिला चिकित्सालय में समय पर उपचार से बची 13 वर्षीय मासूम की जान

0
IMG_20260422_080935_465

तेज बुखार और असहनीय पेट दर्द पर अपेंडिक्स का हुआ सफल आपरेशन

मुंगेली । जिला चिकित्सालय ने एक बार फिर अपनी चिकित्सा दक्षता का परिचय देते हुए एक 13 वर्षीय बालक की जान बचाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। डॉक्टरों की तत्परता और टीमवर्क ने 13 वर्षीय बालक को नया जीवन दिया। जिले के ग्राम खेरवार निवासी 13 वर्षीय बालक को तेज बुखार और असहनीय पेट दर्द के साथ गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में लाया गया। परिजनों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी। प्रारंभिक जांच और सोनोग्राफी में स्थिति बेहद गंभीर पाई गई। बालक का अपेंडिक्स फट चुका था, जो जानलेवा साबित हो सकता था।
समय की नाजुकता को समझते हुए चिकित्सकों ने बिना देरी किए ऑपरेशन का निर्णय लिया। शल्य विशेषज्ञ डॉ. ए.एस. मांझी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार एवं शल्य विशेषज्ञ डॉ. आयुषी गोयल की अनुभवी टीम ने ऑपरेशन थिएटर में कुशलता और समन्वय के साथ जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कई घंटों की मेहनत के बाद ऑपरेशन सफल रहा और बालक की जान बचा ली गई। आज बालक पूरी तरह खतरे से बाहर है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने बताया कि “हमारा उद्देश्य मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। बालक के परिजनों की आंखों में अब राहत और खुशी है। उन्होंने भावुक होकर डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!