मदकुद्वीप में विकास कार्यों का निरीक्षण, पर्यावरण संरक्षण के साथ कार्य करने के निर्देश
मुंगेली/सरगांव । छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने मदकुद्वीप क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने स्पष्ट कहा कि सभी विकास कार्य पर्यावरण के अनुकूल किए जाएं और किसी भी स्थिति में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं जैव विविधता को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने मदकुद्वीप को धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संतुलित मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने वनमंडलाधिकारी मुंगेली को निर्देशित किया कि कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र की विशिष्ट पहचान बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर, वनमंडलाधिकारी मुंगेली, उपवनमंडलाधिकारी मुंगेली, परिक्षेत्र अधिकारी पथरिया सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


