कांग्रेस ने देश के आधे आबादी को अधिकार विहीन किया है : विधायक मोहले

0
IMG-20260427-WA0904

मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत भारतमाता,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों द्वारा की गई। स्वागत भाषण एवं सम्मेलन की संपूर्ण जानकारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना देवी दास ने दी। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही महिलाओं को सम्मान और आरक्षण देने के लिए लगातार प्रयास करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बार-बार विभिन्न बहानों से इस पहल को रोकते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माताओं-बहनों को अधिकार देने के लिए संकल्पित हैं। परिसीमन और आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर उन्होंने स्पष्ट किया कि 1971 के परिसीमन के आधार पर वर्तमान लोकसभा की सीटें निर्धारित है जिसमे अब विसंगति आ गई है अब जनसंख्या के अनुपात में सभी नागरिकों को सही प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है जिसके लिए लगातार काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि सभी माताएँ और बहने कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के इस कृत्य को सभी मातृशक्ति को बताएं ऐसा आह्वान किया.

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि वह महिलाओं के साथ भेदभाव करती रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिला आरक्षण को लंबित रखा गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है।

महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री और प्रभारी शीलू साहू लेने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान के लिए अनेक प्रकार के योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है जैसे ओ डी एफ,प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है जबकि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के विरोध में कार्य कर रही है इस बात का जवाब हमको अगले चुनाव में देने की बात कहा.

जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नारी शक्ति आज संकल्प लेती है और सभी मातृशक्ति बहनों से आह्वान करती है कि अब हम अपने अधिकार लेकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह अधिनियम महत्वपूर्ण है और इसके लिए व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है।

सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध मातृशक्ति का अपमान है। महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी मिलनी चाहिए और पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने अधिनियम के समर्थन में नारे लगाए और जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में मंच संचालन दुर्गा गेंदले ने तथा आभार प्रदर्शन अंजना जायसवाल ने किया सम्मेलन में कैलाश सिंह ठाकुर जिला महामंत्री, वरिष्ठ नेता मानिक सोनवानी सुनील पाठक जिला उपाध्यक्ष, रामशरण यादव जिला मीडिया प्रभारी, फुलवा सिंह परिहार,यशोदा यादव, रेखा सिंह, अनीता साहू,सुनीता पाटले,अंजना बंजारा, लक्ष्मी ठाकुर,रमा गोयल, साधना साहू, संगीता बैरहा,मीनाक्षी क्षत्रिय,जमुना पांडे,पूर्णिया ध्रुव, शबाना जबीन,राधिका जायसवाल, उषा साहू, विमल गबेल,सुनीता पाटले, कन्या सिंह आदि महिला मोर्चा जिला तथा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!