30 अप्रैल को सादगी और सेवा के साथ मनाया जाएगा हेमेन्द्र गोस्वामी का जन्मदिन, जनसेवा की मिसाल बने पूर्व नपा अध्यक्ष
• बारिश में भी उमड़ा था जनसैलाब, यादगार बना था आयोजन; समर्थकों ने भविष्य में विधायक-सांसद के रूप में देखने की जताई इच्छा
मुंगेली। नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी का जन्मदिन इस वर्ष भी सादगी और सेवा भावना के साथ मनाया जाएगा। लंबे समय तक जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे गोस्वामी ने अपने कार्यकाल में शहर के विकास और सामाजिक सरोकारों को हमेशा प्राथमिकता दी। यही वजह है कि वे आज भी क्षेत्र में एक लोकप्रिय और जनप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।
हेमेन्द्र गोस्वामी के जन्मदिन से जुड़ा एक विशेष आयोजन आज भी लोगों की स्मृतियों में ताजा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मुंगेली में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ था। उस दिन तेज बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया था। यह कार्यक्रम मुंगेली के सबसे बड़े आयोजनों में शुमार किया जाता है, जिसकी चर्चा आज भी होती है।
राजनीतिक और सामाजिक जीवन में गोस्वामी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अंजाम दिया। एक ही कार्यकाल में कई बार अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। वर्तमान में वे कबीर पंथ समाज के गुरु एवं जिलाध्यक्ष के रूप में समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। साथ ही वे प्रदेश कांग्रेस के सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
उनकी पहचान केवल एक राजनेता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले गोस्वामी का समाज के हर वर्ग से आत्मीय जुड़ाव है। उनके कार्यों में सादगी और सेवा का भाव स्पष्ट झलकता है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।
इस वर्ष उनके जन्मदिन पर अनुयायियों द्वारा वृद्धाश्रम और जिला अस्पताल में फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर समर्थक और शुभचिंतक उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।
वहीं शुभचिंतकों का कहना है कि जिस तरह से हेमेन्द्र गोस्वामी ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सफलता हासिल की है, उसे देखते हुए वे उन्हें भविष्य में विधायक या सांसद के रूप में देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि गोस्वामी का अनुभव और जनसमर्थन उन्हें उच्च जनप्रतिनिधित्व के लिए उपयुक्त बनाता है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
