धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को चटाई धूल, 1,788 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर किया राज, बनी दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म
रणवीर सिंह की जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 46 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाकर बैठी है। फिल्म का खुमार लोगों पर इस कदर छाया है कि यह आए दिन किसी न किसी नए रिकॉर्ड को अपने नाम कर रही है। अब खबर है कि धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर फिर इतिहास रच दिया है।
आमिर खान की फिल्म दंगल (लगभग 2,070 करोड़) के बाद, धुरंधर 2 वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, इसने 4 मई की सुबह तक कुल 1,789 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। इसने एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कंक्लूजन (अप्रैल, 2017) के 10 साल के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। बता दें, बाहुबली 2 का वैश्विक कलेक्शन करीब 1,788 करोड़ रुपये है।
धुरंधर 2 रिलीज के 46 दिन पूरे करने के बावजूद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत बनाए हुए है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 46वें दिन, यानी रविवार को 1.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1,138.54 करोड़ रुपये हो गया है। धुरंधर 2, 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। पहली फिल्म भी सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनियाभर में करीब 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर दिखाया था।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
