नागार्जुन की 100वीं फिल्म किंग100 को मिला तब्बू का साथ, 28 साल बाद दोनों की दमदार वापसी

0
nagarjuna-reunite-shooting-for-the-film-king-100

साउथ के दिग्गज सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। रा कार्तिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म का अस्थायी शीर्षक किंग100 है, जिसमें उन्हें मुख्य किरदार में देखा जाएगा। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि फिल्म प्री-प्रोडक्शन से मुख्य शूटिंग चरण में पहुंच चुकी है। शूटिंग कई चरणों में होने की उम्मीद है। इसमें तब्बू एक अहम किरदार निभाएंगी जो नागार्जुन के साथ उनकी वापसी का संकेत होगा।
दिग्गज अभिनेता ने तब्बू के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। और जब तब्बू को पता चला कि मैं अपनी 100वीं फिल्म कर रहा हूं, तो वह इसका हिस्सा बनना चाहती थीं।” बता दें, नागार्जुन और तब्बू को आखिरी बार फिल्म आविदा मां आविडे (1998) में साथ देखा गया था।
किंग100 का निर्माण नागार्जुन के अपने बैनर अन्नपूर्णा स्टूडियो के तहत किया जा रहा है। इसकी कहानी से जुड़ी जानकारी अभी गुप्त है, लेकिन निर्माता इसे एक भावनात्मक गहराई वाली मुख्यधारा की सिनेमाई फिल्म के रूप में प्रस्तुत करने वाले हैं। फिल्म को तेलुगु के अलावा, हिंदी, तमिल समेत अन्य भाषाओं में रिलीज किए जाने की योजना है। नागार्जुन आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म कुली में नजर आए थे, जबकि तब्बू को अक्षय कुमार की भूत बंगला में गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!