सारंगढ़ में गूंजी कन्या विवाह शहनाई

0
IMG-20260508-WA1249

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 96 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मंत्री टंकराम वर्मा ने नवदम्पत्तियों को भेंट किए 35-35 हजार के चेक, सुखी जीवन का दिया मंत्र

रायपुर । राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन की सफलता का एक विशेष मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग के दौर में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग रिश्तों में दरार की वजह बन रहा है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवादों से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें। आपसी सामंजस्य और प्रेम ही सुखी गृहस्थ जीवन का आधार है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से सारंगढ़ का कृषि उपज मंडी प्रांगण खुशियों और उत्सव का गवाह बना। भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 96 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए।

NTPC World Environment Day

गरीब परिवारों का संबल बनी योजना मंत्री ने शासन की इस योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज का हर वर्ग गरिमा के साथ मांगलिक कार्य संपन्न कर सके। इस दौरान उन्होंने सभी जोड़ों को शासन की ओर से मिलने वाली 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। यह भव्य आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का उदाहरण बना, बल्कि इसने शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को सीधे जनता तक पहुँचाने के संकल्प को भी दोहराया। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर-वधु और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!