केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ग्राम विजयपुर, तखतपुर में सुशासन तिहार में हुए शामिल
बिलासपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर आमजन से प्राप्त लगभग 100 मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं कार्ड वितरित किए गए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है, जिससे शासन और आमजन के बीच विश्वास और संवाद मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
