नवनियुक्त सीएम अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल का गौरव पुनः स्थापित होगा : देव

0
IMG-20260306-WA0504

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्री देव ने कहा कि सुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना पश्चिम बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि श्री अधिकारी के कुशल नेतृत्व में बंगाल विकास, सुशासन और शांति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। श्री अधिकारी जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने बंगाल की जनता के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए, उनके नेतृत्व में बंगाल का गौरव पुनः स्थापित होगा। श्री देव ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक और प्रशासनिक संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!