केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं; माँ कामाख्या देवी के दर्शन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की
गुवाहाटी/असम । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री सरमा के नेतृत्व में असम विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।मंत्री श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकारें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ देश के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, आधारभूत संरचना, सांस्कृतिक गौरव एवं सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत मंत्री श्री साहू ने पावन नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दिव्य धाम में दर्शन-पूजन कर देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने असम के नवगठित नेतृत्व के सफल, जनहितकारी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए भी माँ भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने कहा कि माँ कामाख्या देवी की आध्यात्मिक शक्ति और आशीर्वाद समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं समृद्धि का संचार करते हैं। उन्होंने कामना की कि माँ भगवती की कृपा से असम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा राज्य में सुशासन, विकास एवं जनसेवा को नई गति मिले।
मंत्री श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार एवं एनडीए परिवार राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की भावना को सशक्त करते हुए देश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
