छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न।
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मस्तूरी । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे ग्रामीण पत्रकारों की परिचर्चा के बाद सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम का पहला सत्र वृंदावन हॉल तथा दूसरा सत्र स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए।
इस अवसर पर संघ के बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर सहित ग्रामीण पत्रकारों का साल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर आठवीं बार निर्वाचित होने पर अरविंद अवस्थी तथा महासचिव विश्व दीपक राई को बधाई दी। उन्होंने महर्षि नारद जयंती सप्ताह के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रदेशभर के विकट परिस्थितियों में काम करने वाले ग्रामीण पत्रकारों से मिलने का अवसर मिला। पंकज झा ने महर्षि नारद को भारतीय पत्रकारिता का जनक बताते हुए रामायण काल का उल्लेख किया और हनुमान जी द्वारा लंका जाकर माता सीता के समाचार लाने के प्रसंग का उदाहरण प्रस्तुत किया। रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और समाज तक सभी सूचनाएं पत्रकारों के माध्यम से ही पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सहयोग के बिना समाज सुधार और राष्ट्रवाद की भावना मजबूत नहीं हो सकती। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में राजनीति व साहित्य से जुड़े लोगों ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, संतोष ठाकुर, अनिल पवार, राजेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजू दरयानी, भरत योगी, अब्बास अली, पारस शर्मा, निर्मल सलूजा, राम साहू, अवधेश मिश्रा, मनमोहन नेताम, रवि शुक्ला, रेनू मिश्रा, विनोद शर्मा, छगन साहू, संतोष ताम्रकार, नूतन गुप्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
