केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने देशभर के नगरीय निकायों को देय 15वें वित्त आयोग की राशि के क्रियान्वयन की समीक्षा की

0
IMG-20260521-WA0590

नई दिल्ली । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नियंत्रित एवं देशभर के नगरीय निकायों को देय 15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित धनराशि के क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से अधिक सक्षम बनाने, शहरी अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं तथा सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

राज्य मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ शहरों को अधिक स्वच्छ, आधुनिक, सशक्त एवं नागरिक हितैषी बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत नगरीय निकाय ही बेहतर शहरी सेवाओं एवं नागरिकों की अपेक्षाओं की पूर्ति का आधार बनते हैं।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि 16वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि आगामी पांच वर्षों में नगरीय निकायों को जारी की जाएगी। यह राशि 15वें वित्त आयोग की तुलना में लगभग 225 प्रतिशत अधिक होगी, जिससे शहरी स्थानीय निकायों को स्थानीय स्तर पर नागरिकों की आकांक्षाओं एवं आवश्यकताओं की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

श्री साहू ने कहा वित्तीय संसाधनों में यह उल्लेखनीय वृद्धि शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, जल प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं एवं डिजिटल सुशासन को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों एवं नगरीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!