आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार

0
IMG-20260525-WA1051

चांपा और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में युवक गिरफ्तार, मोबाइल और 46 हजार रुपए नगद जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना चांपा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और 46 हजार 270 रुपए नगद बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 24 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि चांपा क्षेत्र के मंझली तालाब के पास एक युवक आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हार-जीत पर रुपए का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस और साइबर थाना की टीम मौके पर पहुंची तथा घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप यादव (27 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 26, मंझली तालाब के पास, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा बताया।

NTPC World Environment Day

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े साक्ष्य मिले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं 46,270 रुपए नगद जब्त किए।

मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, एएसआई विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, मोहम्मद शहबाज तथा थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!