एसईसीएल मुख्यालय के 13 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ सौंपा गया भुगतान चेक

0
IMG-20260530-WA1096

बिलासपुर । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 13 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त देय भुगतान का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह में महाप्रबंधक (ई/टी) सक्तिवेल, महाप्रबंधक (सिविल) ए.के. पटनायक, वरिष्ठ प्रबंधक (सर्वे) आर.के. भारत, वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक अजय दत्ता चौधरी, मेट्रन विनीता मसीह, सुरक्षा उप निरीक्षक प्रकाश कुमार द्विवेदी, सहायक सुपरवाइजर सुनील नायर, नारायण आचार्जी, प्यून ग्रेड-एच बजरंग चौहान, इलेक्ट्रीशियन चैतराम कुर्मी तथा सामग्री प्रबंधन विभाग की अनारकली बंजारे सहित अन्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। वहीं महाप्रबंधक (खनन) बी.एन. झा तथा वरिष्ठ प्रबंधक (सर्वे) मनोज मिश्रा भी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि एसईसीएल की प्रगति और उपलब्धियों में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों की सेवाओं और योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसईसीएल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में कार्य करने के दौरान उन्हें हमेशा सहयोग और सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, जिसके कारण संस्था लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय वाचन प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर द्वारा किया गया। समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां साथियों ने वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!