दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पर विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान।

0
IMG-20260531-WA0987

विशेष नाका टिकट जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई, ने.सु.च. बोस इतवारी स्टेशन पर 23,710 का राजस्व अर्जित।

दपूमरे, नागपुर मंडल । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 21 मई से 14 जून 2026 तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक – 30 मई 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पर विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित कुमार द्वारा किया गया। अभियान में 01 अधिकारी, 03 मुख्य टिकट निरीक्षक, 11 टिकट परीक्षक, 01 एमटीएस तथा 02 आरपीएफ कर्मियों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान कुल 14 ट्रेनों की सघन जांच की गई।

टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं अन्य टिकटिंग अनियमितताओं के कुल 124 मामले पकड़े गए, जिनसे रेलवे को कुल 23,710 का राजस्व प्राप्त हुआ।
इनमें श्रेणी ‘A’ बिना टिकट यात्रा के 26 मामलों से 10,250, श्रेणी ‘B’ अनियमित यात्रा के 13 मामलों से 4,960, श्रेणी ‘C’ अनियमित लगेज/सामान के 84 मामलों से 8,400 तथा श्रेणी ‘E’ धूम्रपान के 01 मामले से 100 की आय अर्जित हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि रेल यात्रा के दौरान सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा करना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। उन्होंने यात्रियों से रेलवे की टिकटिंग व्यवस्था का पालन करने, मोबाइल ऐप एवं यूटीएस ऑन मोबाइल जैसी डिजिटल सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग करने तथा रेलवे को सुरक्षित, पारदर्शी एवं यात्री-अनुकूल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों के हित में विशेष टिकट जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके तथा रेलवे की राजस्व सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!