NTPC World Environment Day

सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान: उपमुख्यमंत्री श्री साव

0
IMG_20260605_113423_579

मुंगेली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार आमजनों के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कोदवामहंत में आयोजित समाधान शिविर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन एवं गोदभराई कराते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान है। छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज प्रदेश में विकास की गति चारों ओर दिखाई दे रही है। गांव-गांव में सड़क, पुल-पुलिया, आवास और मूलभूत सुविधाओं के निर्माण कार्य तेजी से संचालित हैं। हमारी सरकार अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग 67 करोड़ रुपये के सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम कोदवामहंत में 61 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। शासन-प्रशासन जनहित की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम कोदवामहंत में विद्युत सब स्टेशन की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने बिठलदह मंे अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए 05 लाख रूपए, ग्राम ढोलगी में पंचायत भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए और ग्राम झझपुरीकला में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 28.51 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पंचायत इंस्पेक्टर लोरमी रामकुमार पात्रे ने किया।

हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया, इनमें 01 दिव्यांग को मोटराइज्ट ट्रायसायकल, 10 किसानों को केसीसी अंतर्गत चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 20 महिलाओं को चेक, 02 को मत्स्य जाल, 40 को पीएम आवास की चाबी, 10 को फलदार पौधे, 05 लोगों को आयुष्मान व वय वंदना कार्ड, 93 को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय स्वीकृति प्रमाण पत्र, 40 को राशन कार्ड, 05 को मनरेगा जॉब कार्ड, 03 को नोनी सुरक्षा का बॉन्ड पेपर, 03 को विद्यारंभ प्रमाण पत्र, 03 महिलाओं को सुपोषण टोकरी, 10 किसानों को अरहर मिनी किट, 20 श्रमिकों को श्रमकार्ड, 10 टीमों को क्रिकेट किट बैग और अन्य खेल सामाग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!