नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी

0
IMG-20260615-WA1261

रायपुर । खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। बेमेतरा जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान  रघुनंदन ने अपने खेतों में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर बेहतर पैदावार हासिल की है।

श्री रघुनंदन ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने फसल में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग किया। इससे फसल की वृद्धि बेहतर हुई, पौधों में हरियाली बनी रही तथा पोषक तत्वों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ। पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में इसका प्रबंधन अधिक सुविधाजनक है।

उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत को नियंत्रित करने में सहायता मिली तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। श्री रघुनंदन का सकारात्मक अनुभव अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है। उन्होंने अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक सलाह के अनुसार आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।

NTPC World Environment Day

श्री रघुनंदन का कहना है कि नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प है। किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!