NTPC World Environment Day

जल जीवन मिशन से बदली गुड़गहन की तस्वीर घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं और बच्चों को मिली बड़ी राहत यशोदा यादव के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

0
IMG-20260616-WA1694

रायपुर । जल जीवन मिशन (JJM) की सफलता केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने जमीनी स्तर पर ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी है। ग्रामीण परिवारों को नल से शुद्ध जल मिल रहा है, जिससे महिलाओं के जीवन में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा अंतर्गत ग्राम गुड़गहन आज जल जीवन मिशन की सफलता की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है। 196 परिवारों और 718 की आबादी वाले इस गांव में अब हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

पहले पानी के लिए करना पड़ता था संघर्ष कुछ वर्ष पहले तक गांव के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित जल स्रोतों और गर्मी के दिनों में जलस्तर घटने के कारण ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों का काफी समय पानी की व्यवस्था में ही बीत जाता था। कई बार बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।

जल जीवन मिशन से मिली स्थायी राहत जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन विस्तार, जल स्रोतों का विकास और घर-घर नल कनेक्शन का कार्य पूरा किया गया। इसके बाद प्रत्येक परिवार को घर पर ही नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिलने लगा। इससे ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या आसान हो गई और पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो गया।

यशोदा यादव बनीं बदलाव की मिसाल ग्राम गुड़गहन की निवासी श्रीमती यशोदा यादव बताती हैं कि पहले उन्हें घर के कामों के साथ-साथ पानी लाने के लिए काफी समय और मेहनत करनी पड़ती थी। अब घर में नल से पानी मिलने के कारण उनकी सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है।

वे बताती हैं कि समय की बचत होने से अब वे अपने परिवार को अधिक समय दे पा रही हैं। साथ ही स्व-सहायता समूह से जुड़कर सिलाई एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों में हिस्सा ले रही हैं, जिससे परिवार की आय बढ़ी है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर पड़ा सकारात्मक प्रभाव गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है। पहले जहां लोगों को पेट संबंधी रोग, बुखार और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, वहीं अब स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है। परिवारों का चिकित्सा खर्च कम हुआ है और बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाने लगे हैं।

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की नई पहचान आज ग्राम गुड़गहन केवल हर घर जल वाला गांव नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन चुका है। यशोदा यादव की कहानी बताती है कि जल जीवन मिशन केवल पेयजल उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के जीवन में सम्मान, सुविधा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखने वाला अभियान है।

ग्राम गुड़गहन की यह सफलता ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!