रोटरी क्लब 3261 में नई नियुक्तियां: शैली छुगानी बनीं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, प्रदीप गोविंद शितूत को असिस्टेंट गवर्नर की जिम्मेदारी
रायपुर। रोटरी क्लब 3261 में वर्ष 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। आलम सिंह रूपराह एवं डिस्ट्रिक्ट सचिव अजय अग्रवाल ने रायपुर की वरिष्ठ रोटेरियन शैली छुगानी को डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (छत्तीसगढ़) तथा प्रदीप गोविंद शितूत को असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है।
इन नियुक्तियों के बाद रोटरी परिवार में उत्साह का माहौल है। रोटरी क्लब के सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। सदस्यों ने विश्वास जताया कि दोनों अनुभवी पदाधिकारी अपने नेतृत्व और कार्यशैली से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
शैली छुगानी रोटरी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और विभिन्न प्रशासनिक एवं सामाजिक दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुकी हैं। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं प्रदीप गोविंद शितूत भी रोटरी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। वे सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे रायपुर ब्राइट फाउंडेशन, रोटरी मैत्री ट्रस्ट एवं बाल समाज के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
प्रदीप गोविंद शितूत का रोटरी में कार्यकाल भी उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 2025-26 में Rotary Club of Raipur के चेयरमैन एल्युमिनी रहे, जबकि वर्ष 2024-25 में सिटी को-ऑर्डिनेटर रायपुर की जिम्मेदारी संभाली। इससे पूर्व वे वर्ष 2023-24 में Rotary Club of Raipur के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे सौ. कुसुम ताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति, तात्यापारा रायपुर में सचिव के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
रोटरी क्लब 3261 में इन नई नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में रोटरी की भूमिका को मजबूत करने में इन दोनों पदाधिकारियों से बड़ी अपेक्षाएं हैं। रोटरी सदस्यों का मानना है कि अनुभवी नेतृत्व के साथ आने वाला यह नया कार्यकाल सेवा, समर्पण और सामाजिक बदलाव के नए आयाम स्थापित करेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
