4.070 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तारपंडरी पुलिस की कार्रवाई, गांजा और मोबाइल फोन जब्त

0
IMG-20260621-WA1690

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन अंतर्गत थाना पंडरी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.070 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कांपा मालधक्का के पास गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वासुदेव जगताप बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखा 4.070 किलोग्राम अवैध गांजा तथा रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

NTPC World Environment Day

गिरफ्तार आरोपी वासुदेव जगताप (26 वर्ष) पिता कैलाश जगताप जिला दादरा एवं नगर हवेली (गुजरात) के थाना सिलवासा अंतर्गत सागरवानी स्कूल फलिया का निवासी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 175/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!