शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

0
IMG-20260621-WA2054

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया/पीड़िता ने दिनांक 19.06.2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि जून 2025 में उसकी पहचान आरोपी सूरज यादव से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत और मेल-मिलाप बढ़ा, जिसके दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का विश्वास दिलाया।

आरोप है कि इसी विश्वास का लाभ उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए, लेकिन बाद में विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

NTPC World Environment Day

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे दिनांक 20.06.2026 को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी सूरज यादव (34 वर्ष), पिता स्व. जयराम यादव, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित और सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!