सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस–PWD की बड़ी पहल, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम बनाहिल से त्रिमूर्ति चौक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, डेलिनेटर और साइन बोर्ड लगाए गए

0
IMG-20260621-WA1708

जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण पहल की गई है। थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत बनाहिल से त्रिमूर्ति चौक मुलमुला मार्ग पर व्यापक सड़क सुरक्षा कार्य पूर्ण कराया गया है।

इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी लव कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल द्वारा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान सड़क पर पाई गई कमियों को रेखांकित करते हुए आवश्यक सुधार कार्य हेतु संबंधित विभागों को निर्देश एवं पत्राचार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य किया गया। थाना प्रभारी मुलमुला के नेतृत्व में PWD के समन्वय से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्य कराए गए हैं।

NTPC World Environment Day

प्रमुख सड़क सुरक्षा कार्य

1. स्पीड ब्रेकर निर्माण:
दुर्घटना संभावित 6 स्थानों पर कुल 7 मीटर लंबाई के स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं, जिनमें बनाहिल में 2 स्थान, नरियारा में 3 स्थान एवं मुलमुला में 1 स्थान शामिल है।

2. डेलिनेटर स्थापना:
बनाहिल से त्रिमूर्ति चौक मार्ग तक सड़क किनारों पर कुल 70 डेलिनेटर लगाए गए हैं, जिससे अंधे मोड़ों पर वाहन चालकों को मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

3. हैजार्ड मार्कर:
पुल एवं संवेदनशील स्थानों पर कुल 8 हैजार्ड मार्कर लगाए गए हैं, जिससे रात्रि एवं खराब मौसम में सुरक्षा बढ़ेगी।

4. साइन बोर्ड स्थापना:
नरियारा क्षेत्र में कुल 8 स्थानों पर यातायात जागरूकता एवं दिशा-निर्देश संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!