थार वाहन में तोड़फोड़ करने वाले बालक की पहचान, अकलतरा पुलिस ने किया खुलासा
देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी को पहुंचाया नुकसान, त्वरित जांच में सामने आया आरोपी
जांजगीर-चांपा/अकलतरा। अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक थार वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। Janjgir-Champa Police ने मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई कि उनके स्वामित्व की Mahindra Thar वाहन क्रमांक CG 10 CD 3506 के दरवाजे और सामने के कांच को रात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वाहन उनके घर के पास खड़ा था।
रात में आवाज सुन बाहर निकले पर नहीं मिला कोई
परिजनों ने बताया कि रात करीब 2 बजे वाहन के पास कुछ आवाज सुनाई दी, जिसके बाद घर के सदस्य बाहर निकले, लेकिन उस समय आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। सुबह वाहन की जांच करने पर उसके दरवाजे और फ्रंट ग्लास क्षतिग्रस्त मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही Akaltara Police Station ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर खुला राज
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को चिन्हित कर पूछताछ की। पूछताछ में बालक ने देर रात वाहन के साथ छेड़छाड़ करने और उसके सामने के कांच को नुकसान पहुंचाने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस द्वारा घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका
इस मामले के त्वरित खुलासे में अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक Vijay Kumar Pandey के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
