श्रीमती रम्भा बाई साव कन्या शाला में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव; मेधावी छात्राओं के लिए हर वर्ष ₹1.50 लाख छात्रवृत्ति की घोषणा

0
IMG-20260625-WA0782

• मुख्य अतिथि डॉ. विनय गुप्ता ने छात्राओं को बांटी किताबें व गणवेश, रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट की ओर से स्कूल में भव्य प्रवेश द्वार और नई सीढ़ी का हुआ निर्माण; नवप्रवेशी बेटियों का तिलक और गुलाल लगाकर हुआ आत्मीय स्वागत।

मुंगेली। स्थानीय श्रीमती रम्भा बाई रामलाल साव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुंगेली में नवीन शैक्षणिक सत्र के पावन अवसर पर भव्य ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत बेहद आत्मीय और पारंपरिक ढंग से किया गया, जिससे छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट, मुंगेली के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास एवं प्रबंधन समिति (SDMC) के अध्यक्ष मुकेश रोहरा ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत सभापति श्रीमती उर्मिला रमेश यादव, पार्षद  जितेन्द्र दावडा, पार्षद  मोहन मल्लाह,  राजहंस तम्बोली एवं सुनील सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

तिलक, गुलाल और किताबों से सजीं नवप्रवेशी बेटियां

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं को गुलाल लगाकर किया गया। स्कूल की दहलीज पर पहला कदम रखने वाली कक्षा 6वीं की छात्राओं को तिलक लगाकर, गुलाल अर्पित कर और निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश (यूनिफॉर्म) भेंट कर शाला में विधिवत प्रवेश कराया गया। इसके साथ ही कक्षा 9वीं की छात्राओं को भी राज्य सरकार की योजना के तहत निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।

NTPC World Environment Day

जीवन में शिक्षा ही असली आधार: डॉ. विनय गुप्ता

छात्राओं को प्रेरित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विनय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन का असली आधार और तरक्की का मार्ग है। उन्होंने अपने जीवन के कठिन संघर्षों के संस्मरण साझा करते हुए बेटियों को हर परिस्थिति में निरंतर आगे बढ़ने का हौसला दिया।

शिक्षा के लिए बड़ी सौगात: प्रतिवर्ष मिलेगी ₹1,50,000 की स्कॉलरशिप
विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और गरीब व होनहार बेटियों की मदद के लिए डॉ. विनय गुप्ता ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट द्वारा स्कूल की गरीब एवं मेधावी छात्राओं की उच्च शिक्षा और प्रोत्साहन हेतु हर वर्ष ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के सौजन्य से स्कूल परिसर में छात्राओं की सुविधा के लिए नई सीढ़ी एवं भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। उन्होंने भविष्य में भी स्कूल के विकास के लिए हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया।

संस्कारवान शिक्षा से बढ़ाएं स्कूल का मान

प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए SDMC अध्यक्ष मुकेश रोहरा ने बच्चों से कड़ी मेहनत करने और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की अपील की। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि मोहन मल्लाह, उर्मिला रमेश यादव और जितेंद्र दावड़ा ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात रखी।

शिक्षक शिक्षिकाओं और अभिभावकों की रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकुमार नवरंग ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन शिक्षक संजय सोनी द्वारा किया गया। इस हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर स्कूल के प्रधान पाठक पवन साहू, वरिष्ठ व्याख्याता विभा साहू, दिलीप काठले, चंद्र कुमार महिलांग, नोहर चंद्रवंशी, जया शुक्ला, चंचल देवगन, पूर्णिमा तम्बोली, प्रतिभा शर्मा, प्रभा साहू, डेनियल दयाल, अंकिता ठाकुर, लक्ष्मी अहिरवार, संध्या यादव, अंजू साहू और रोशन ध्रुव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला विकास समिति (SDMC) के सम्मानित सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!