ग्राम धूमा में निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

0
IMG-20260625-WA0911

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी

करगीरोड-कोटा। जिला पुलिस विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में संचालित “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” जागरूकता अभियान के तहत ग्राम धूमा में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव सिंह, बीट प्रभारी आरक्षक देवनारायण दास एवं अश्वनी महादेवा ने ग्रामीणों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और ऑनलाइन लेन-देन में लापरवाही से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

NTPC World Environment Day

इस दौरान शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक जागरूकता आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल करगीकला की उपाध्यक्ष हेमलता राजपूत के नेतृत्व में ग्राम की महिला स्व-सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। रैली में ग्रामीणों ने “गांव को बचाना है, नशे को भगाना है” तथा “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” जैसे जोशीले नारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

रैली और जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रितेश पाण्डेय, महामंत्री मनहरण लाल डरसेना, महेश साहू, त्रिवेणी राजपूत, साधना जायसवाल, सुषमा दुबे, सबीना बेगम, मुन्नी बाई, सीता यादव, सुशीला मानिकपुरी, तिलका मरावी एवं सुचित कुमार मरावी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। साथ ही कहा कि साइबर ठगी, अवैध नशे के कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!