ग्राम बैटरी में विवाद से बिगड़ा माहौल, मल्हार पुलिस ने 7 लोगों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0
IMG-20260626-WA0739(1)

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मल्हार। मल्हार पुलिस ने ग्राम बैटरी में लगातार विवाद कर गांव का माहौल खराब करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

NTPC World Environment Day

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की शुरुआत 24 जून 2026 को हुई, जब ग्राम बैटरी निवासी जवाहरलाल कश्यप ने दोपहर करीब 1:30 बजे हनुमान प्रसाद वर्मा एवं उनके पुत्र बाबूलाल वर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

वहीं दूसरे पक्ष से हनुमान प्रसाद वर्मा ने जवाहरलाल कश्यप, जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप तथा प्रेमचंद पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तनाव लगातार बढ़ता रहा।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों द्वारा गांव में बार-बार विवाद किए जाने और शांति व्यवस्था भंग होने की सूचना लगातार मिल रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।

कार्रवाई के तहत जिन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई, उनमें बाबूलाल वर्मा (53), नंदकुमार वर्मा (40), रामरतन वर्मा (45), मधुसूदन कश्यप (54), दुष्यंत कश्यप (40), राजेश्वर उर्फ राजा (34) तथा प्रेमचंद पांडे (40) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बैटरी, चौकी मल्हार क्षेत्र के निवासी हैं।

मल्हार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने, विवाद फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने ग्रामीणों से आपसी विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!