राष्ट्रीय हुसैनी सेना के 21वें स्थापना दिवस पर मानव सेवा की मिसाल, कुष्ठ बस्तियों व मदरसों में फल वितरण

0
IMG-20260626-WA1170

रायपुर। राष्ट्रीय हुसैनी सेना के 21वें स्थापना दिवस एवं 9 मोहर्रम के अवसर पर संगठन द्वारा सेवा, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देते हुए कुष्ठ बस्तियों तथा मदरसों के बच्चों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के बीच फल वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी तथा छत्तीसगढ़ हुसैनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा का संकल्प दोहराने का दिन है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा मानव सेवा और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है।

NTPC World Environment Day

संगठन के संरक्षक नईम रिज़वी अशरफी ने कहा कि कार्यक्रम में इमाम हुसैन के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन सत्य, न्याय, त्याग, धैर्य और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की मिसाल है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इमाम हुसैन की विचारधारा हमें मानवता, भाईचारा, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। संगठन के सदस्यों ने संकल्प लिया कि समाजसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा अमन, इंसानियत और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कय्यूम अली एवं शेख आमीन सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि हुसैनी विचारधारा सदैव इंसानियत, सहयोग और भाईचारे का संदेश देती है। इसी उद्देश्य से यह सेवा कार्य आयोजित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।

इस दौरान मोती बाग औलिया चौक पर पौधारोपण, पौध वितरण एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें इकबाल खान, फिदा हुसैन, अलीम अंसारी एवं शोभी भाई सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

संगठन के प्रदेश सचिव हामिद कुरैशी ने बताया कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों, चौक-चौराहों पर आम लंगर, शिरनी और ठंडे शर्बत वितरण जैसे सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर हामिद कुरैशी, एहतेशाम हुसैन, शेख हफीज, नौशाद खान, हाजी अशरफ अली, शेख मुस्तकीम, शेख अकरम और इरफान खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने समाज में सेवा, प्रेम और आपसी सहयोग का सकारात्मक संदेश दिया। संगठन ने एक बार फिर अपना संकल्प दोहराया—

“इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!