पीआईबी रायपुर की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री ने बस्तर में विकास, सुशासन और जनकल्याण पर रखे विचार ‘विकास और शिक्षा हमारी सरकार की दो सबसे अहम प्राथमिकताएँ हैं’ : श्री साहू

0
Screenshot_20260627_210648

रायपुर । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर द्वारा जगदलपुर में आयोजित विशेष मीडिया संवाद कार्यशाला ‘वार्तालाप’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष : नक्सलवाद से विकास और विश्वास की ओर बढ़ता बस्तर” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन की उपलब्धियों तथा बस्तर में हुए व्यापक परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए।

अपने संबोधन में  तोखन साहू ने कहा कि “हमारी सरकार की दो सबसे अहम प्राथमिकताएँ विकास और शिक्षा हैं। शिक्षा और विकास ही किसी भी क्षेत्र के समग्र एवं स्थायी परिवर्तन के सबसे सशक्त आधार हैं। जब तक विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुँचता और शिक्षा प्रत्येक नागरिक के जीवन को सशक्त नहीं बनाती, तब तक सुशासन का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ देश के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचा है। उन्होंने कहा कि बस्तर आज विकास, विश्वास और नए अवसरों के साथ परिवर्तन की नई यात्रा पर अग्रसर है।

NTPC World Environment Day

श्री साहू ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वित्तीय समावेशन के लिए देशभर में 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 57 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत कर स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक नागरिकों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक ग्रामीण एवं शहरी आवासों का निर्माण कर गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को साकार किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि स्वच्छता अभियान के तहत लाखों गाँवों को खुले में शौच से मुक्त बनाकर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने भी करोड़ों गरीब परिवारों को सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

श्री साहू ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा मोटा अनाज (मिलेट्स) उत्पादक देश बनकर उभरा है, जिसका लाभ बस्तर सहित जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जो युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

अपने संबोधन के अंत में श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना, आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से समावेशी एवं सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी, सुशासन और विकासोन्मुखी नीतियों के बल पर बस्तर आने वाले वर्षों में देश के विकास का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!